Oooo.. तो इन्हें डेट कर रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा!
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा किसे डेट कर रहे हैं, किससे शादी करेंगे, कब शादी करेंगे ये सवाल हमेशा ही उनके फैंस के मन में रहता है। इसी कारण भी कपिल हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।
[Awww.... ये हैं टॉप Tv एक्ट्रेसस.. कर रही हैं एक दूसरे की INSULT]
तो आपको हम बता दें कि कपिल शर्मा इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल इन दिनों प्रिति सिमोस को डेट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रिति कॉमेडी नाइट विद कपिल में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। कपिल और प्रिति इन दिनों काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
हालांकि इस बारे में इन दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है। दोनों ने ही अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साधी हुई है। मीडिया में इन दोनों के रिलेशन की खबर आने पर भी इन दोनों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
जब मीडिया ने उनसे उनके रिलेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल को मज़ाक के तौर पर ही लिया और इग्नोर करते हुए दूसरे टॉपिक पर बात करने लगे।
बता दें कि आज कपिल जिस बुलंदी पर पहुचे हैं उसमे प्रीति का काफी हाथ है। प्रीति सिमोस टीवी जगत के चर्चित चेहरों में से एक हैं। छोटे परदे की बड़ी दुनियां में उनका बड़ा नाम है। सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा और प्रीति सिमोस एक दूसरे के बेहद करीब आ चुके हैं।
'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' से काफी पहले 'कॉमेडी सर्कस' शो के दौरान कपिल और प्रीति की मुलाकात हुई थी। इसी शो के दौरान दोनों में पक्की दोस्ती हुई।


Click it and Unblock the Notifications