दुल्हा बन गए कपिल शर्मा.. इसीलिए ली थी 'कॉमेडी नाइट्स' से छुट्टी!
[टेलीविजन] कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से कपिल शर्मा की गैर-मौजूदगी दर्शकों को काफी खल रही है। वहीं, इस पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि कपिल ने अपने ही शो से छुट्टी क्यों ली! सही जवाब तो हमें भी नहीं पता, लेकिन इस तस्वीर को देखकर हमारा कंफ्यूजन जरूर बढ़ गया है।

कपिल शर्मा ने ऐसा कहा था कि पीठ में लगी चोट की वजह से डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। लेकिन इस बीच उन्हें विदेशों में शो करते भी देखा गया। इस बीच साजिद खान और अरशद वारसी ने शो में कपिल की जगह संभाली।
Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!
बहरहाल, कोई भी शो से ब्रेक लेने की कपिल की सही वजह नहीं जानता। ऐसे में कपिल की यह तस्वीर काफी सवाल खड़े कर सकती है। व्हाइट शेरवानी पहने दुल्हा के भेष में कपिल शर्मा कर क्या रहे हैं? क्या कपिल ने सबसे छिपकर शादी कर ली!
खैर हो सकता है कि ये तस्वीर कपिल के फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के सेट पर लिया गया हो। बता दें, अब्बास मस्तान की फिल्म से कपिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आपको क्या लगता है! नीचें कमेंट करें-
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
