DHAMAKA: इसे कहते हैं वापसी.. अपने नए शो के साथ कपिल शर्मा का जलवा!
[टेलीविजन] कपिल शर्मा के फैंस को अब खुश होने की वजह मिल गई है। जी हां, शर्मा जी एक बार टेलीविजन पर धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सोनी टीवी पर आने वाले इस कॉमेडी शो का नाम होगा- 'कॉमेडी स्टाइल'....
हम आपके लिए इस टीम की तस्वीरें भी लाए हैं, जिसे देखकर आपको अंदाज मिल सकता है कि इस शो से कपिल शर्मा सबके मुंह पर ताले लगा देंगे। कपिल ही नहीं, बल्कि इस शो में आपको कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, सुमोना और अली असगर भी दिखेंगे।
Tv रिपोर्ट: जानिए इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल.. टॉप 3 चैनल!
हालांकि कलर्स ने कपिल शर्मा को नोटिस दी है कि वे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के किसी भी कैरेक्टर्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.. जैसी कि न अब गुत्थी होगी, न दादी और न ही पलक.. यहां होगा सब कुछ अलग.. सब नया।
वैसे कपिल फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। कोई शक नहीं कि कपिल की 'कॉमेडी स्टाइल' से कृष्णा की कॉमेडी नाइट्स लाइव को जोरदार कंपिटिशन मिलने वाला है। सूत्रों की मानें तो दोनों शो का टाइम भी एक ही होगा। यानि की कपिल अब फेस टू फेस मुकाबले के लिए तैयार हैं।
यहां जानें कपिल शर्मा के शो से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications
