नये तत्वों और फूल एनर्जी के साथ वापस आयेगा कपिल का शो...

कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का सेट भले ही जलकर राख हो गया है लेकिन शो के प्रस्तोता औऱ निर्माता कपिल शर्मा के इरादों और हौसलों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। अपने सेट को फिर से नये रंग में लाने में जुटे कपिल शर्मा ने उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया जो इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दे रहे हैं।

कपिल ने कहा कि कपिल ने कहा, "अब हम एक नया सेट बना रहे हैं। मैं नए तत्व डालने की कोशिश कर रहा हूं। हमने इस पर काम शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि जल्द यहां शूटिंग शुरू करेंगे।" उन्होंने दावा किया कि नये तत्वों और फूल एनर्जी के साथ वापस आयेगा कपिल का शो..।

लेकिन जब तक सेट पूरी तरह से सही नहीं हो जाता है, तब तक वह बिग बॉस के सेट पर शूट करेंगे। कपिल ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि कार्यक्रम में कोई रुकावट न आए। हम 'बिग बॉस' के सेट पर शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं, चूंकि इतने बड़े सेट को इतनी जल्दी दोबारा खड़ा करना आसान नहीं है।" गौरतलब है कि कपिल के कार्यक्रम का सेट 25 सितंबर को आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया था।

शाहरूख और लता मंगेशकर जैसे मंझे हुए सितारों ने कपिल की मदद करने की पेशकश की है लेकिन कपिल ने सबको शुक्रिया अदा किया है लेकिन अभी तक उन्होंने मदद नहीं ली है। कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' इन दिनों भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम है। कार्यक्रम के मेजबान कपिल शर्मा का मानना है कि इस सफलता के पीछे किरदारों को दर्शकों से मिल रहा प्यार बराबर का भागीदार है।

उन्होंने कहा, "जैसे मेरी दादी, मेरी पत्नी, गुत्थी के रूप में सुनील ग्रोवर, मेरी बुआ का किरदार निभा रहीं उपासना सिंह। वे मनभावन किरदार हैं और हमें ऐसी प्रतिक्रिया का जरा भी पूर्वानुमान नहीं था।" कपिल इस कार्यक्रम के मुख्य किरदार बिट्ट बने हैं। वहीं, अली असगर उनकी दादी का किरदार अदा कर रहे हैं।

कपिल ने कहा, "हम जल्द लौटेंगे। जो हमसे प्यार करते हैं, वे कह रहे हैं कि 'आप बेशक इसे सड़क पर भी करें, तब भी हम इसे देखेंगे।" कपिल शर्मा ने रियलिटी शो, 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का तीसरा सीजन जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X