..................... Kapil Sharma has stopped following Ali Asgar and Chandan Prabbhakar on Twitter - Hindi Filmibeat

Shock..चंदू चायवाला..और नानी को...कपिल शर्मा का जोरदार तमाचा...

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के बाद अब अपने ट्विटर अकाउंट से चंदन प्रभाकर और अली असगर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

By Prachi Dixit

कपिल शर्मा ने भले ही मीडिया में विवाद बढ़ने के बाद सुनील ग्रोवर से माफी मांग ली हो। लेकिन उन्होंने बिन बोले कई ऐसे विवाद को दोबारा खड़ा कर दिया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि कपिल उन सभी लोगों से नाराज हैं जिनके कारण विवाद का असर द कपिल शर्मा शो पर पड़ रहा है।

कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने ट्विटर पर सुनील ग्रोवर को अनफॉलो किया। इसके बाद उन्होंने हाल ही अपने दो करीबी दोस्त अली असगर और चंदन प्रभाकर को भी ट्विटर पर से अनफॅालो कर दिया है। यह उन्होंने तब किया जब उनकी शो की रेटिंग लगातार नीचे गिरती हुई जा रही है।

गौरतलब है कि सुनील और कपिल के विवाद के बाद एक तरफ जहां कीकू शारदा लगातार द कपिल शर्मा शो में बने हुए हैं। वहीं चंदन प्रभाकर और अली असगर चुप्पी साधते हुए सुनील के समर्थन में द कपिल शर्मा शो से गायब हैं।

Sunil Grover,Kapil Sharma,Chandan Prabhaakar,Ali Asgar

कपिल के इन दोनों को ट्विटर अकाउंट से अनफॉलो करने के बाद कहीं ना कहीं इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपिल ने अपने शो में इन दोनों के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है।

बहरहाल कपिल और सुनील के बीच चल रहे इस विवाद के बाद कई ऐसी बड़ी चीजें हुई हैं, जिनका असर केवल कपिल और सुनील पर नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम पर हुआ है। जिसके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X