शराब पीने की लत पर पहली बार बोले कपिल शर्मा कहा, इस शख्स की वजह से मैंने
एक साल बाद कपिल शर्मा टीवी पर लौट आए है। उनकी वापसी लगातार द कपिल शर्मा शो को टीआरपी पर हिट करवा रही है। बीते एक साल से गायब रहने का जिक्र शो के दौरान मजाक में उन पर कई बार किया जा चुका है। लेकिन इससे तो केवल कपिल और उनका परिवार वाकिफ है कि वो एक साल कपिल के लिए कितना मुश्किल रहा।
एक तरफ निगेटिव इमेज के चलते उनके शो का फ्लॅाप होना। दूसरी तरफ डिप्रेशन में आकर उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। कपिल ने आखिरकार खुद इस बात को स्वीकार लिया है कि वह शराब की लत में आ चुके थे। हाल ही में कपिल चंढीगढ़ में हुए एंट्री ड्रग्स कैंपेन में पहुंचे थे।इस दौरान कपिल ने शराब की लत का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि मैं जब शराब पीता था, तो मां बहुत परेशान रहती थीं। अपनी इस लत की वजह से मैंने उन्हें टूटते हुए देखा है। मां को ऐसा देख मैंने फैसला लिया कि लत से छुटकारा पाना जरूरी है।
आपको बता दें कि कपिल एक साल से अधिक समय डिटॉक्सिफिकेशन प्रोग्राम के लिए बेंगलुरु में एक आयुर्वेदिक आश्रम में रहे थे।डिप्रेशन में उन्होंने फिर से पीना शुरू किया। दोबारा आश्रम जाकर उन्होंने अब अपनी इस आदत से निजात पा लिया है।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि ये स्टार्स कभी शराब को हाथ भी नहीं लगाते हैं...यहां देखिए नाम..


Click it and Unblock the Notifications











