कपिल शर्मा की शादी: कृष्णा अभिषेक पहुंचे कपिल के घर, जमकर किया धमाल, तस्वीरें Viral
Recommended Video

अब मौसम है कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी का। कपिल शर्मा अपनी मंगेतर गिन्नी से 12 दिसंबर को पंजाब में शादी कर रहे हैं। बीती रात कपिल के घर से मेहंदी की रस्म की तस्वीरें सामन आयी। इन सभी तस्वीरों में कपिल कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे थे।
लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। कपिल शर्मा की एक तस्वीर सामने आयी है। इन सभी तस्वीर में वह कृष्णा अभिषेक,सुदेश लहरी और सुमोना चक्रवर्ती के साथ नजर आ रहे है। आपको बता दें कि ये सभी द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में दिखाई देने वाले हैं।

कपिल के शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से हुई है। कपिल शर्मा की बहन के घर पर बीती रात माता की चौकी की आयोजन किया गया था।
जहां पर कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और सुमोना चक्रवर्ती के साथ कई कॅामेडियन दिखाई दिए। सिंगर रिचा शर्मा भी कपिल की शादी के लिए पहले ही पहुंच गई हैं। कपिल के घर पर आयोजित माता की चौकी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications