शादी के एक महीने बाद तीसरा रिसेप्शन देंगे कपिल शर्मा, वजह जानकर सिर घूम जाएगा !
Recommended Video

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं।12 से 13 दिसबंर के बीच कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से पंजाब में शादी की। 24 दिसंबर को मुंबई में बॅालीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्सन रखा। इसके पहले वह पंजाब में वह अपने करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन रख चुके हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक कपिल और गिन्नी दिल्ली में राजनेताओं और पीएम मोदी के लिए खास रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं। निक-प्रियंका, रणवीर-दीपिकी की तरह कपिल ने भी इस तीसरे रिसेप्सन की प्लानिंग कर ली है। दिल्ली की इस पार्टी में बड़े नेताओं के साथ ब्यूरोक्रेट्स कपिल के मेहमान बनेंगे।

हाल ही में कपिल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई। कपिल ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। लिखा था कि सर आपके पास बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर है।आपके पास देश के विकास के लिए कई सारे प्रभावी सुझाव हैं।
ऐसा मालूम होता है कि इसी के बाद कपिल ने तीसरे रिसेप्शन की योजना बनाई है। कब और कैसे कपिल इस रिसेप्शन का आयोजन करेंगे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।
बहरहाल, ये हैं साल 2018 की सबसे लोकप्रिय टीवी स्टार्स की शादी, जिसने सोशल मीडिया में तूफान मचा दिया...


Click it and Unblock the Notifications