कपिल शर्मा गिन्नी शादी- घूंघट में दुल्हन को देख, कपिल का दिल धड़का, अनदेखी तस्वीरें VIDEO
कपिल शर्मा गिन्नी की शादी की ताजा तस्वीरें सामने आयी हैं। 12 दिसंबर को कपिल ने जहां हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वहीं अब कपिल ने सिख रिवाज के साथ गिन्नी चतरथ से 13 दिसंबर को शादी की।
फिलहाल कपिल और गिन्नी की ये गुरुद्वारे की तस्वीर सामने आयी है। गुरुवार को सुबह कपिल ने सिख रीति-रिवाज से शादी की।कपिल के साथ घूंघट में गिन्नी को देखकर नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। कपिल शर्मा ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी है। इसके साथ उन्होंने पिंक रंग की पगड़ी बांधी हुई है।
दूसरी तरफ गिन्नी के लुक की बात की जाए तो पिंक कलर के लहंगा पहनकर वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। शादी की रस्म के हिसाब से उन्होंने घूंघट भी लेकर रखा है। इतना ही नहीं हैवी ज्वेलरी के साथ उन्होंने चूड़ा भी पहना है।

आपको बता दें कि कपिल ने अपनी शादी की सुरक्षा के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। 200 से अधिक मेहमान के साथ कपिल की शादी में 40 जवान तैनात किए गए हैं।ताकि किसी तरह की समस्या ना हो। अभी कपिल की शादी का जश्न खत्म नहीं हुआ है। कपिल दो रिसेप्शन भी देने वाले हैं। यहां देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो
एक और खास वीडियो


Click it and Unblock the Notifications