कपिल शर्मा गिन्नी की शादी: कपिल ने शादी से पहले किया इंकार, कहा फेरे लूं या भाग जाऊं Video
Recommended Video

2018 की सबसे लोकप्रिय और चर्चित शादी कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की भी रही है। 12 दिसंबर को दोनों की शादी पंजाब के जालंधर में हुई। देर रात कपिल और गिन्नी मीडिया के सामने आए।
दुल्हा और दुल्हन बनकर दोनों ही शाही अंदाज में दिखाई दिए। हाल ही में शादी के दिन का कपिल का एक वीडियो और खास तस्वीरें सामने आयी है। जहां पर कपिल शादी से पहले भागने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं।

कपिल शादी के दिन काफी मस्ती में नजर आ रहे थे। फेरे लेने के लिए मंगेतर गिन्नी चतरथ के साथ मंडप में जा रहे थे, तो उन्होंने फैन्स को थैक्यू मैसेज तो दिया लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने फैन्स से पूछा कि ''आप क्या कहते हैं... फेरे लूं या फिर भाग जाऊं?'' ये सुनकर गिन्नी मुस्कुराने लगती हैं और कपिल का हाथ पकड़ लेती है।
यहां देखिए इसका वीडियो और ताजा तस्वीर।
यहां देखिए शादी के अंदर का वीडियो


Click it and Unblock the Notifications