बजट पेश होने के बाद दिल्ली में होगा 'कपिल शर्मा' का तीसरा रिसेप्शन, ये होंगे खास गेस्ट!
Recommended Video

मौजूदा भाजपा सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का ये अंतिम बजट आज ( शुक्रवार) को पेश किया। दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत गुरुवार को हुई। इसी को देखते हुए कपिल शर्मा ने ये प्लानिंग की है।
जी हां, कई दिन पहले ये खबर आयी थी कि कपिल अपनी शादी के एक महीने बाद अचानक एक और रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं। उनकी ये प्लानिंग तब शुरू हुई, जब हाल में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुईं।
कपिल ने साल 2018 में 12 और 13 दिसंबर को मंगेतर गिन्नी चतरथ के साथ जालंधर में हिंदू और सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। कपिल शर्मा ने 24 दिसंबर को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इससे पहले वह जालंधर में भी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन का आयोजन कर चुके हैं।

मुंबई में हुई रिसेप्शन में राजनीति से जुड़ा हुआ कोई चेहरा नहीं पहुंचा। बजट के चलते इस समय राजनीति दुनिया के कई नामी चेहरे दिल्ली में मौजूद हैं। ऐसे में कपिल ने बजट के दूसरे दिन यानी कि शनिवार 2 फरवरी को खासकर राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया है।
2 फरवरी को रात 8 बजे से कपिल-गिन्नी के तीसरे रिसेप्शन का आगाज होगा। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ भाजपा सरकार के कई मंत्री और दूसरे पार्टी के कई बड़े चेहरे कपिल के रिसेप्शन का हिस्सा बन सकते हैं।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि इस साल ये 7 रियल लाइफ कपल भी शादी कर सकते हैं। यहां देखिए सबके नाम और तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications











