कपिल शर्मा Reception:ग्रीन लहंगे में पत्नी गिन्नी को देख कपिल का हुआ ऐसा हाल, Inside वीडियो
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के बाद बीती रात अमृतसर में दोनों का रिसेप्शन हुआ। जहां पर एक बार फिर से कपिल और गिन्नी शाही अंदाज में नजर आए। शादी के बाद कपिल और गिन्नी ने अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए अपने होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन रखा।
कपिल शर्मा महरून कलर की शेरवानी में नजर आए। वहीं, कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने लाइट ग्रीन लहंगा पहना था। आपको बता दें कि कपिल की शादी में जितने गेस्ट नजर आए थे। वह इस रिसेप्शन में शामिल हुए।

कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर इस रिसेप्शन के मेहमान बने। आम आदमी पार्टी के सांसद कॉमेडियन भगवंत मान भी रिसेप्शन में पहुंचे। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने इस रिसेप्शन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी।
कुल मिलाकर फुल आॅन पंजाबी रिसेप्शन का रंग दिखाई दिया। आपको बता दें कपिल शर्मा अब अपना पूरा ध्यान केवल द कपिल शर्मा पर लगाने वाले हैं। यहां देखिए अनदेखी तस्वीर और वीडियो
यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications











