..................... Kapil Sharma Ginni Chatrath Delhi reception first pic and guest list - Hindi Filmibeat

Kapil Sharma Delhi Reception: कपिल-गिन्नी की रॉयल पहली तस्वीर , शादी के 50 दिन बाद

By Prachi Dixit

कॅामेडियन कपिल शर्मा ने अपनी मंगेतर गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर 2018 में शादी की। शादी के तकरीबन 50 दिन बाद कपिल ने आज दिल्ली में अपने तीसरे रिसेप्शन का आयोजन किया है।

कपिल शर्मा ने पंजाबी रीति-रिवाज से अपनी गर्लफ्रेंड गिन्‍नी चतरथ से शादी की थीं। वहां पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए पहले रिसेप्शन का आयोजन किया।

kapil sharma

इसके बाद मुंबई में इस कपल ने ग्रैंड रिसेप्‍शन भी दिया था। बॅालीवुड के कई चेहरे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और सोहेल खान समेत तमाम सितारे शामिल हुए ।

अचानक जनवरी में कपिल ने अपने तीसरे रिसेप्शन की घोषणा की। ऐसा माना जा रहा है कि ये रिसेप्शन खास कर के राजनीतिक पार्टियों के लिए रखा गया है।

बजट सत्र के चलते इस समय कई पार्टी के नामी नेता और मंत्री दिल्ली में मौजूद हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना बताई जा रही है। फिलहाल कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रिसेप्शन की पहली तस्वीरें शेयर की हैं। कपिल और गिन्नी ब्लू रंग के ड्रेस में रॅायल नजर आ रहे हैं। कपिल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि

ऐसा माना जा रहा है कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कपिल शर्मा ने दिल्ली में खास रिसेप्शन का आयोजन किया है। यहां देखते रहिए इस रिसेप्शन से जुड़ी सारी अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X