कपिल से पूछा शाहरुख ने कितने दिनों में चाहिए कॉमेडी नाइट्स का सेट!

कपिल शर्मा जिनका शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल बॉलीवुड सितारों को अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए काफी भाता है आजकल काफी सुर्खियां बना रहे हैं। इन सुर्खियों की वजह है कपिल शर्मा के शो के सेट के आग में जल जाने के बाद कपिल को लेकर चिंतित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज। कपिल शर्मा के सेट पर आग लगने की वजह से कपिल के शो की शूटिंग में उन्हें काफी मुश्किलें आ रही हैं और उनकी इन मुश्किलों को दूर करने के लिए और कपिल का साथ देने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लगातार कपिल को फोन करके उनकी मदद करने के लिए पूछ रहे हैं। इन सेलिब्रिटीज में शाहरुख खान और लता मंगेशकर सबसे आगे हैं।

शाहरुख खान कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा के शो पर गये थे अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए। शाहरुख खान के साथ फिल्म की पूरी टीम यानी दीपिका पादुकोण और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। शाहरुख खान की फिल्म के प्रमोशन के दौरान कपिल ने काफी हंसी ठहाके किये और शाहरुख व दीपिका की बेहतरीन खातिरदारी की। शाहरुख खान ने जब सुना कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर आग लगने की वजह से उन्हें करीब 20-22 करोड़ का नुकसान हुआ है और पूरा सेट जलकर राख हो गया है तो शाहरुख खान ने कपिल को फोन करके कहा कि बता कपिल कितने दिनों में तुझे सेट चाहिए। ये बात खुद कपिल शर्मा ने अपनी प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कही।

कपिल शर्मा ने कहा कि लता मंगेशकर जी का भी फोन उनके पास आया था और उन्होंने भी पूछा था कि कपिल किसी चीज की जरुरत हो तो कह देना। कपिल को काफी अच्छा लगा कि बॉलीवुड के इतने बड़े बड़े लोग उन्हें फोन करके उनकी मुसीबतों को शेयर करना चाह रहे हैं और उनकी मदद को आगे आ रहे हैं। कपिल शर्मा ने कहा "लता जी का फोन करना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। शाहरुख खान और रोहित शेट्टी ने भी फोन करके मुझे बोला कि बताओ कपिल कितने दिनों में सेट खड़ा करना है। मैं वाकई बहुत शुक्रगुजार हूं इन सभी के प्यार के लिए।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X