कपिल शर्मा बन गए कॉमेडी के सबसे बड़े 'किंग', दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, फैंस के लिए बड़ी खबर
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि देर से सही लेकिन ये साल कपिल शर्मा के लिए ढेर सारी खुश खबरी लेकर आया है। आप ये भी समझ सकते हैं कि गिन्नी के साथ शादी के बाद कपिल की किस्मत बदल गई है। तभी तो एक तरफ जहां द कपिल शर्मा शो टीआरपी पर टॅाप किए जा रहा है, वहीं अब कपिल शर्मा कॅामेडी किंग बन गए हैं।
हाल ही में लंदन में उनके नाम एक रिकॅार्ड दर्ज हुआ है। वह दुनिया के सबसे बड़े कॅामेडी किंग बन गए हैं। कपिल शर्मा का नाम 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन में दर्ज हुआ है। इस रिकॉर्ड के बाद कपिल दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले कॅामेडियन बन गए हैं। इस बात की खुशी कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की है।

उन्होंने कपिल शर्मा को मिले सर्टिफिकेट के साथ अपनी खुशी को फैंस के बीच साझा किया है। इतना ही नहीं गिन्नी ने इस खबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी बना दिया है। वैसे ये पहली बार नहीं है। कपिल इससे पहले 'फोर्ब्स इंडिया' सेलिब्रिटी की टॅाप 100 लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं।
ये तो जाहिर है कि भारत के साथ विदेश में भी कपिल शर्मा शो की डिमांड अधिक है। उनके फैंस विदेश में भी उनके शो का तहे दिल से इंतजार करते रहते हैं।
हालांकि फिल्मों के मामले में कपिल को इतना फायदा नहीं हुआ है। किस किसको प्यार करूं जहां सफल रही। वहीं फिरंगी कपिल के लिए फ्लॅाप साबित हुई। लेकिन उनका स्टारडम आज भी पहले जैसा ही बना हुआ है।बहरहाल,यहां देखिए कपिल शर्मा की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications