कपिल की मदद को शाहरुख, लता जी ने बढ़ाया हाथ!
एक वक्त था कि कपिल शर्मा कॉमेडियन के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, सुनिधी चौहान का तांता लगा रहता था और हर पल हंसी की गूंज सुनाई देती थी। कपिल हर वक्त सितारों से घिरे रहते थे। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सितारे भी कपिल की एक एक हरकत और एक एक बात पर हंसी के ठहाके सुनाई देते थे। और आज कपिल का वही सेट राख में तब्दील है उसे फिर से बनाने के लिए लोगों की भीड़ जमा है। कपिल अपने सेट को छोड़कर बाहर शूट कर रहे हैं लेकिन कपिल की आवाज में वो खनक नहीं है और ना ही उनकी मुस्कुराहट में वो बात है। कपिल शर्मा के सेट पर आ चुके सितारे कपिल के इस दुख भरे समय में उनकी मदद करने को आगे आ रहे हैं।
कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि उन्हें शाहरुख खान, लता मंगेशकर जैसे बॉलीवुड दिग्गजों के फोन कॉल्स आ रहे हैं कि अगर कपिल को किसी तरह की कोई मुश्किल है तो वो लोग उनकी हर तरह से मदद के लिए खड़े हैं। कपिल ने कहा कि लता जी का फोन आना ही उनके लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि लता जी की वो बहुत इज्जत करते हैं और उनके फोन आने उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। कपिल ने कहा कि लता जी ने मुझे फोन किया था और पूछा "मुझे किसी प्रकार की मदद की जरुर है, पैसों की या फिर किसी और चीज की। उन्होने कहा कि मैं किस तरह से तुम्हारी मदद कर सकती हूं।"
कपिल ने कहा कि लता जी का फोन आना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। उनसे मुझे कोई मदद नहीं चाहिए लेकिन उन्होने फोन करके ऐसा कहा यही मेरे लिए बहुत है। इसके अलावा कपिल ने बताया कि शाहरुख खान, रोहित शेट्टी जो कि हाल ही में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन को लिए आए थे हमारे शो में उन्होंने फोन करके कपिल से कहा "हम तुम्हारे साथ हैं कपिल, बताओ कितने दिन में सेट खड़ा करना है। इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है।" कपिल ने बताया कि वो लोग मिलकर आग लगने की वजह को पता कर रहे हैं। जैसे ही कुछ पता चलेगा हम लोग सबको बताएंगे। लेकिन ये बात गलत है कि किसी ने जानबूछकर ऐसा किया है।


Click it and Unblock the Notifications