कपिल शर्मा की हुई इस सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म में एंट्री, लेकिन फैंस देख नहीं पायेंगे !
कपिल शर्मा के लिए ये साल एक साथ कई बड़ी खबर लेकर आया है। एक तरफ जहां उनका शो द कपिल शर्मा हिट हो चुका है। तो वहीं वह जल्द पिता बनने वाले हैं। कपिल ने खुद इस बात का इसरार कर लिया है कि गिन्नी और वह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर से सबसे ज्यादा खुशी उनकी मां को मिली है।
कपिल की मां लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही हैं। इस बीच कपिल के हॅालीवुड में डेब्यू की खबर भी सामने आ रही है। कपिल के फैंस जल्द सुपरहिट हॅालीवुड फिल्म एंग्री बर्ड 2 में कपिल शर्मा को देखेंगे।

देखेंगे से हमारा मतलब है उन्हें सुन सकेंगे। कपिल इस एनीमेटेड फिल्म के हिंदी वर्जन में लीड रोल को अपनी आवाज देने जा रहे हैं। एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इस खबर को तय बताया है। खुद कपिल ने इस पर खुल कर बात की है।


Click it and Unblock the Notifications