Shock..कपिल शर्मा का फैसला...सुनील ग्रोवर के लिए सारे रास्ते बंद !
कपिल शर्मा इन दिनों तेजी से द कपिल शर्मा शो के कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो कपिल ने कई बार सुनील ग्रोवर से माफी मांगते हुए उन्हें शो में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।
लेकिन सुनील ने अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया है। हाल ही में यह भी खबर आयी थी कि चैनल की तरफ से अब सुनील को दोबारा शो में शामिल करने की कोशिश नहीं की जाएगी।

गिरती हुई टीआरपी और निगेटिव इमेज को देखते हुए कपिल शर्मा ने अब सुनील का रिप्लेसमेंट खोज निकाला है। मिली जानकारी के अनुसार आरजे नावेद जो कि एक एपिसोड में डॅा.गुलाटी के पिताजी की भूमिका में नजर आए थे।
वह इस शो का हिस्सा बन गए हैं। कहीं ना कहीं भारती सिंह के जाने के बाद भी कपिल पर दबाव बना हुआ है। यही वजह है कि वह अपने शो में नए एक्टरों को मौका दे रहे हैं।
ताकि किरदार और कॅामेडी में नया फ्लेवर दर्शकों को मिल सके। पहले आरजे नावेद केवल एक एपिसोड में दिखाई दिए थे। लेकिन अब वह लगातार इस शो की शूटिंग कर रहे हैं।
बहरहाल,सुनील के साथ इस साल कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने विवाद के चलते अपने शो को बीच में ही छोड़ दिया। यहां देखें पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
