कभी 500 रुपए की सैलरी में घर खर्च चलाता था ये टीवी स्टार, आज है करोड़ों का मालिक

Kapil Sharma Struggle Journey: कई बार देखने के लिए मिलता है कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे काफी ज्यादा स्ट्रगल करने के बाद एक अच्छा खासा मुकाम हासिल करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कॉमेडियन के बारे में बताने वाले हैं जिसने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए और आज वह टीवी के बादशाह बन चुके हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं कपिल शर्मा की।
कपिल शर्मा कॉमेडी के किंग बन चुके हैं और इतना ही नहीं आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। एक वक्त हुआ करता था जब वह 500 रुपए की नौकरी किया करते थे और आज के वक्त में वह एक एपिसोड के लिए करोड़ों की फीस ले लेते हैं। इतना ही नहीं की कॉमेडी का भी हर कोई दीवाना है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कपिल शर्मा का जन्म 1981 में हुआ था और 16 साल की उम्र में उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की आर्थिक सहायता करने के चलते उन्होंने होमटाउन अमृतसर में एक टेलीफोन बूथ पर काम किया जहां पर उनकी पहली सैलरी 500 रुपए हुआ करती थी।
स्कूल पूरा करने के बाद में कपिल शर्मा ने कॉलेज के वक्त थिएटर करना शुरू किया और अपनी कॉमेडी का टैलेंट भी दिखाया। 2007 में 26 साल की उम्र में कपिल ने 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3' में हिस्सा लिया और इस शो के विनर भी बन गए थे। देखते ही देखते उनका जलवा हर तरफ छाने लगा और 2013 में टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को वह होस्ट करने लगे।
बाद में साल 2016 में टीवी चैनलों पर उनका शो काफी ज्यादा चलने लगा और इसको 'द कपिल शर्मा शो' का नाम दे दिया गया। हालांकि अब वह टीवी से ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख कर चुके हैं और नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को भी होस्ट कर रहे हैं। उनका यह शो 192 देश में टेलीकास्ट हुआ और वह एक एपिसोड का 5 करोड़ चार्ज करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











