> अजय देवगन की बेटी का खुलासा..सुनील ने शो छोड़ा.. कपिल खुश हैं..

फिरंगी में कपिल शर्मा के अपोजिट इशिता दत्ता दिखाई देंगी। उन्होंने द कपिल शर्मा शो को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

By Prachi Dixit

द कपिल शर्मा शो के विवाद के बीच इन दिनों कपिल अपनी दूसरी हिंदी फिल्म फिरंगी की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी को-स्टार इशिता दत्ता हैं।दृश्यम में इशिता अजय देवगन की बेटी के किरदार से चर्चा में आयी थी।

जब उनसे सुनील और कपिल के विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कपिल सेट पर सभी का आदर करते हैं। मेरी अभी तक उनसे सुनिल के साथ हुए विवाद को लेकर कोई बात नहीं हुई है। हम पिछले पांच महीने से इस शो की शूटिंग कर रहे हैं।

वह आगे कहती हैं कि इस पूरे विवाद के बाद भी कपिल में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। वह आज भी पहले की तरह मस्ती करने वाले और मजाकिया हैं जैसा कि मैंने उन्हें पहले देखा है।

ishita dutta,kapil sharma

इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस तरह की घटना का असर कपिल पर होना लाजमी है। लेकिन वह सेट पर इसका असर अपने काम और टीम पर बिल्कुल नहीं पड़ने देते हैं। कपिल एक बहुुत ही बेहतरीन निर्माता हैं। वह अपनी टीम के हर एक सदस्य का पूरा ध्यान रखते हैं।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में हर दिन कोई ना कोई नई खबरें सुर्खियां बनती रहती हैं। सुनील के साथ अब कपिल के समर्थन में भी लोगों की आवाज उठने लगी है। आइए जानते हैं कि कपिल और सुनील के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री किस तरह बंटी हुई है।

यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X