कपिल ने आंखों में आंसू लिये बताए अच्छे पिता के गुण
Exclusive: कपिल की दरियादिली ने बढ़ाया उनके चाहने वालों का खून
हालांकि 25 हजार लोगों की भीड़ में खो गयी इस बच्ची को कपिल ने बचा लिया और कुशलता पूर्वक उसके माता-पिता तक उसे पहुंच दिया लेकिन इस बच्ची की आंखों में आंसू देख उनकी भी आंखों में आंसू आ गये। कपिल ने कहा कि उन्हें अपनी भांजी की याद आ गयी जो कि इसी बच्ची की उम्र की होगी। कपिल के अंदर बच्चों को लेकर इतना प्यार और केयर देख कपिल के फैन्स का कहना है कि कपिल में अच्छे पिता के सारे गुण हैं।
खबर के अनुसार कपिल के हाल ही में सूरत में हुए लाइव शो के दौरान सूरत में करीब 25 हजार लोगों की भीड़ जमा थी। हालांकि वहां पर 5000 लोगों के आने की ही उम्मीद थी लेकिन उम्मीद से बढ़कर कुल 25 हजार लोग वहां पर आ गये। इसके चलते इतनी भीड़ बढ़ गयी कि एक बच्ची अपने पिता से बिछड़ गयी। कपिल ने बच्ची को रोते हुए देखा और उनका दिल पिघल गया। उन्होंने बच्ची को अपनी गोद में उठाकर माइक पर जाकर अनाउंसमेंट किया। बच्ची के पिता ने स्टेज पर देखा और तुरंत ही अपनी बच्ची को लेने आ गये लेकिन कपिल ने उन्हें काफी सुनाया और कहा कि उन्हें अपनी बेटी का ध्यान रखना चाहिए।
कपिल ने मीडिया से बताया कि उस बच्ची के पिता को उन्होंने काफी सुनाया वह इसी के लायक है। एक जिम्मेदार पिता से ही बच्चों के अंदर एक अच्छा इंसान बनने की सीख मिलती है। पिता को अपने दायित्वों को और जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना चाहिए। एक नन्ही सी बच्ची को इतनी भीड़ में आप कैसे छोड़ सकते हैं। कपिल की इन बातों को सुनकर उनके फैंस काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि कपिल शर्मा वाकई में एक बेहतरीन पिता बनेंगे।
वैसे भी कपिल की शादी और सागई की खबरे मीडिया में आ चुकी हैं। अब शादी के बाद पिता बनने के लिए जो क्वालिटी होनी चाहिए वो सभी भी कपिल में हैं। तो कुल मिलाकर कपिल अभी तक अपने अंदर की अच्छे कॉमेडियन, अच्छे पिता के गुण दिखा सके हैं आने वाले समय में पता चलेगा कि कपिल के अंदर एक अच्छे जीवनसाथी और एक बेहतरीन एक्टर के गुण भी हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












