लाइव शो में कपिल शर्मा ने रोते हुए कहा, शादी के लिए मेरी जेब में एक पैसा नहीं !
कपिल शर्मा की शादी और उनके नए कमबैक शो का सभी को इंतजार है। सोनी टीवी ने द कपिल शर्मा शो कमबैक की एक छोटी सी झलक सबके सामने रखी है। जहां पर कपिल की निगेटिव इमेज को सुधारने की कवायद की गई है।
खुद कपिल भी सोनी टीवी के कई शो पर अपने नए शो का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के बाद कपिल ने हाल ही में इंडियन आइडल 10 के सेट पर पहुंचे। जहां पर उनकी शादी की खुशियां मनाते हुए सभी कंटेस्टेंट सांग गाते हुए नजर आए।

इस दौरान एक कंटेस्टेंट का गाना सुनकर कपिल की आंख भर आयी। वह अपनी छोटी बहन पूजा को याद करके भावुक हो गए। अपनी बहन को याद करते हुए उन्होंने चिड़िया दा चंबा गाना गाया।
कपिन ने अपने स्ट्रगलिंग डेज को याद करते हुए कहा कि नवंबर में मुझे अपनी पहली कमाई का चेक मिला था। मेरे पास शादी के लिए पैसे नहीं थे। फिर मैंने दो महीने बाद अपनी बहन की शादी धूमधाम से की थी । उन्होंने कहा कि वह नेहा कक्कड़ की शादी में यह गाना जरूर गायेंगे। उन्होंने आगे और भी चौंकाने वाल खुलासा किया...


Click it and Unblock the Notifications











