..................... Kapil Sharma comedy show beats Amitabh Bcahchan's KBC - Hindi Filmibeat

कपिल की कॉमेडी ने बिग बी के गेम शो की ऐसी तैसी!

Kapil Sharma comedy show beats Amitabh Bcahchan's KBC
कपिल शर्मा ने टीवी के सबसे हिट शो केबीसी और सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले होस्ट अमिताभ बच्चन को भी अपनी पॉपुलैरिटी के चलते पीछे छोड़ दिया है। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की टीआरपी जहां अपने बजट के हिसाब से काफी हाई है वहीं अमिताभ बच्चन के शो के हाइ बजट के बावजूद शो की टीआरपी काफी कम है। इसहिसाब से कपिल के शो के सामने केबीसी तो एक तरह से फ्लॉप ही है हालांकि अमिताभ की फैन फोलोइंग के चलते केबीसी शो चल रहा है और चैनल को बिजनेस भी दे रहा है। लेकिन केबीसी की लोकप्रियता इस साल काफी कम है।

कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की टीआरपी जाहां 6 से 7 के बीच ही रहती है वहीं कौन बनेगा करोड़पति की टीआरपी इस साल 3-4 के आस पास ही है। इस हफ्ते तो केबीसी की टीआरपी लगभग 3 थी जो कि काफी कम थी। दूसरी तरफ इस साल अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए ज्यादा से ज्यादा स्टार्स और फिल्म निर्माता भी कपिल के शो में ही शरण ले रहे हैं। सभी कपिल शर्मा के शो में जाकर अपनी फिल्म के प्रमोशन कर रहे हैं क्योंकि कपिल के शो की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। कपिल शर्मा के जोक्स सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारों को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं।

कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो का सेट हाल ही में जलकर राख हो गया था। लेकिन बिग बॉस यानी सलमान खान ने लोनावाला में स्थित अपने सेट पर कपिल को शूटिंग करने की इजाजत दी और एक बार फिर से कपिल शर्मा का शो चल पड़ा। हालांकि कपिल और शो की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद कपिल अब बिल्कुल पहले की ही तरह जोश से भरे नज़र आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X