सलमान खान ने मिला लिया कपिल शर्मा से हाथ, दीवाली में होगा डबल धमाल !
कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह दीवाली पर या फिर दिसंबर तक अपने नए शो का आगाज कर सकते हैं।
हालांकि उनके इस नए शो के लांच के पीछे सबसे बड़ा हाथ सलमान खान का माना जा रहा है। ऐसी खबर है कि सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी कपिल के नए शो की निर्माता होगी। कपिल इससे पहले फ्रैम्श प्रोडक्शन के साथ मिलकर अपने शो को लांच कर चुके हैं।

लेकिन पिछली बार के सारे निगेटिव पाइंट को देखते हुए फ्रैम्श ने कपिल के साथ काम करने से मना कर दिया है। कपिल लंबे समय से किसी एक निर्माता की तलाश में थे,ताकि वह साथ मिलकर शो का निर्माण कर सके।
ऐसा माना जा रहा है कि सलमान कपिल के नए कॅामेडी शो को लांच करने की तैयारी कर चुके हैं। वहीं चैनल कपिल शर्मा शो के कमबैक की वापसी पूरानी स्टारकास्ट अली असगर,कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर के साथ करना चाहता है। अब यह देखना होगा कि कपिल का शो कब और किसके साथ लांच किया जाता है।
बहरहाल,सलमान के स्टारडम को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह किसी भी आर्टिस्ट के लिए परफेक्ट गॅाडफादर साबित हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications