कपिल शर्मा, कृष्णा और शाहरूख , 2018 का तगड़ा कमबैक, टूट जायेंगे सारे रिकॉर्ड !
देर से ही सही लेकिन इस साल कपिल शर्मा ने पूरी तैयारी के साथ कमबैक करने की प्लानिंग कर ली है। ऐसी खबर है कपिल का नया शो क्रिसमस आस पास कमबैक करेगा।
कपिल के साथ भले ही सुनील की कमी दर्शकों को खल सकती है। लेकिन इतना तो तय है कि भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक,चंदन प्रभाकर, कीकू शादा और सुमोना चक्रवर्ती इस शो का हिस्सा बनेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि इस शो का पहला एपिसोड 23 दिसंंबर के करीब आॅन एयर किया जा सकता है। 24 को कपिल अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में देने वाले हैं।
पहले एपिसोड को खास बनाने के लिए चैनल और शो की टीम ने दमदार प्लानिंग की है।जिसके तहत जीरो की टीम यानी कि शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ को शो के पहले एपिसोड मं लाने की कोशिश की जा रही है।
इन सारी खबरों से इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि कपिल का कमबैक काफी दमदार और लाजवाब होगा। फैंस के लिए साल का अंत काफी शानदार होने वाला है।
बहरहाल, यहां देखिए कपिल शर्मा की पत्नी यानी की आॅनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती की वायरल बोल्ड तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications
