..................... Kapil Sharma charge very less fees for The Kapil sharma show - Hindi Filmibeat

नए शो से कपिल शर्मा को 50 लाख का जोरदार झटका, फैंस के लिए चौंकाने वाली रिपोर्ट !

By Prachi Dixit

सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज के मुकाबले द कपिल शर्मा शो की वापसी दमदार हुई है। पिछले वीकेंड इसके पहले एपिसोड में सारा अली खान और रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंबा का प्रमोशन करने पहुंचे। पहले एपिसोड को फैंस ने काफी पसंद किया।

सोशल मीडिया पर फैंस ने कपिल का खुले दिल से स्वागत किया। इस बार कपिल की टीम में भले ही सुनील ग्रोवर नहीं हैं। लेकिन कृष्णा अभिषेक,भारती सिंह, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा इस शो के लिए मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। खुद कपिल भी अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं।

kapil sharma

इन सबके बीच कपिल को लाखों का झटका लगा है। ऐसी खबर है कि कपिल शर्मा को उनकी वापसी के लिए बेहद कम फीस दी जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कपिल की फीस पूरे 40 से 50 लाख तक कम हो गई है। टीवी के कॅामेडी किंग कहे जाने वाले कपिल इससे पहले 60 से 80 लाख की फीस चार्ज करते थे।

वापसी के दौरान कपिल को अपने नए शो के लिए निर्माता नहीं मिल रहे थे। ऐसे में उनका साथ सलमान खान ने दिया।खबरों की मानें तो कपिल की फीस अब 60 से 80 लाख से सीधे हर एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए रह गई है। जो कि जोरदार झटका है। हालांकि इस मामले में अभी तक कपिल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि छोटे पर्दे के इन सभी सुपरस्टार ने फोर्ब्स इंडिया 2018 के 100 अधिक कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में अपनी जगह बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X