कितनी भी कंट्रोवर्सी...कपिल शर्मा हैं सबके फेवरिट..जन्मदिन पर मिल गया सुबूत!
कपिल शर्मा ने कल अपना 36वां जन्मदिन मनाया। जानिए कैसे उन्होंने जन्मदिन किया सेलिब्रेट।
कपिल शर्मा पिछले कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका शो चाहे कॉमेडी नाइट विद कपिल हो या फिर द कपिल शर्मा शो दोनों में ही वो दर्शकों का भरपूर प्यार उन्हें मिला है। पिछले दिनों हुई कंट्रोवर्सी में भले कपिल शर्मा के शो की टीआरपी कम हुई हो लेकिन दर्शकों का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है।
[#Shaandaar: बाहुबली के बाद अब अक्षय कुमार के साथ काम करना है!]
इस बात का सुबूत उनका जन्मदिन है जो उन्होंने कल यानी 2 अप्रेल को मनाया। कपिल शर्मा कल 36 साल के हो गए और वो उन्हें जन्मदिन पर शुभकामना देने का दौर पूरे दिन जारी रहा। फैन्स से लेकर सारे सुपरस्टार्स तक उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं।

ये सुबूत है कि कपिल शर्मा भले बुरी तरह कंट्रोवर्सी का शिकार हुए हैं लेकिन इससे उन्हें दर्शकों का, उनके फैन्स का या बॉलीवुड का प्यार मिलना कम नहीं हुआ है। उन्होंने अपना 36वां जन्मदिन मेरी प्यारी बिंदु की टीम के साथ सेलिब्रेट किया। परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना के साथ पूरी टीम काफी मस्ती करते नजर आए।
अब इसमें तो कोई शक नहीं है कि आप भी कपिल शर्मा के शो को और कपिल शर्मा को पसंद करते होंगे। देखिए कैसे कपिल शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन।
Bindu & Abhi celebrate Kapil's birthday with cake, gaana & more on @TheKapilSShow! Happy birthday to you @KapilSharmaK9 😀 pic.twitter.com/Ywk5EdhWis
— #MeriPyaariBindu (@MeriPyaariBindu) April 2, 2017
उनका एक और वीडियो ट्विटर पर कपिल शर्मा के फैन कल्ब ने डाला है जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।
This is cute@KapilSharmaK9 celebrating his birthday with @ChatrathGinni pic.twitter.com/ei8XbWO4i7
— Kapil Sharma FC (@KapilFans) April 2, 2017
आगे की स्लाइड्स पर तस्वीरों में देखिए कपिल शर्मा की जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications