Shock..कपिल ने किया 100 का आंकड़ा पार..सुनील..अली..चंदन..NO ENTRY..
कपिल और सुनील ग्रोवर के विवाद के बीच कपिल शर्मा ने हाल ही में एक खास मेहमान के साथ जश्न मनाया। आखिर क्या है पूरा मामला।
कपिल शर्मा बिना किसी उलझन के लगातार अपने शो द कपिल शर्मा शो की गाड़ी को आगे बढ़ाते जा रहे हैं। कभी इस शो में नए कॅामेडियन की एंट्री के साथ तो कभी नई विवादों के साथ कपिल का शो भले ही टीआरपी की रेस में नीचे की पायदान पर पहुंच गया है।
लेकिन विवादों के लिस्ट में यह शो नंबर वन पर है।सुनील ने एक तरफ जहां इंस्टाग्राम के जरिए अपने नए शो की शुरुआत की तरफ इशारा किया। वहीं पर कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने शो के सेट पर एक बहुत बड़ा जश्न मनाया।

द कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरे होने की खुशी में कपिल ने सेट पर एक शानदार जश्न का माहौल तैयार किया था।किसी सुपरस्टार की बजाए उन्होंने अपने शो में राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति को शो में आने का प्रस्ताव दिया।
इस वीक इस एपिसोड की शूटिंग पूरी की गई। अगले वीक यह एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। कपिल ने इस शो की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
गौरतलब है कि कॅामेडी नाइट्स विथ कपिल को अलविदा कहने के बाद कपिल ने अपनी पूरी दमदार टीम यानी कि सुनील ग्रोवर,चंदन प्रभाकर,अली असगर ,कीकू शारदा के साथ द कपिल शर्मा शो की शुरुआत की थी।
आज इस शो ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। लेकिन कपिल ने अपनी टीम के बिना इस शो के 100 का आंकड़ा पार करने की खुशी मनाई।वैसे आपको बता दें कि 100 एपिसोड का जश्न मनाया फिलहाल कपिल के शो के लिए बेहद जरूरी था। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications