कपिल शर्मा ने परिणीति चोपड़ा को कहा 'बेबी', लेकिन मम्मी-पापा को देखते ही कर दी ऐसी हरकत
Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा अपने शो में मेहमान बनकर पहुंचीं एक्ट्रेसेस के साथ मीठी-मीठी बातें करते हुए फ्लर्ट करते नजर आते हैं। इस बार भी उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की।

कपिल शर्मा ने परिणीति चोपड़ा को कहा बेबी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सिंगर-एक्टर हार्डी संधू के साथ द कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं। दरअसल परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की अपकमिंग फिल्म कोड नेम तिरंगा आगामी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म की स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में अपनी मूवी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के इस शो में रंजीत कपूर और शरद केलकर भी मौजूद थे। शो में परिणीति चोपड़ा का वेलकम करते हुए कपिल शर्मा ने कहा- परी मेरे शो में और मेरे दिल में बेबी आपका स्वागत है। एक्ट्रेस ने कपिल की ये लाइन सुनते ही कहा- मैं तुमको बताना चाहूंगी कि शो पर आज मेरे पैरेंट्स भी आए हुए हैं। इसके बाद कपिल शर्मा के सुर एकदम से बदल गए। वह बोले- कहां दीदी कहां? कपिल शर्मा और परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
प्रोमो में दिखा गजब का अंदाज
वहीं इस एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि कीकू शारदा उर्फ गुड़िया की एंट्री होती है जो कहती है- परिणीति जी सर इनका एक गाना आया था, सिंड्रेला, सिंड्रेला जो कि ये सिर्फ मुझे बोलते थे। इस पर परिणीति खूब हंसती हैं और कहती हैं- ओह अच्छा तो आप हैं वो सिंड्रेला। तभी कपिल इसमें कूद पड़ते हैं और कहते हैं- सिंड्रेला नहीं ये कह रहे थे सिलेंडर ला सिलेंडर ला। कपिल शर्मा ने शो में शरद केलकर पर भी जमकर चुटकी ली। कपिल शर्मा ने शरद केलकर से पूछा- भाई क्या आपने पहले ये सोचा था कि आप संस्कारी रोल टीवी पर करेंगे और मवाली वाले रोल्स फिल्मों में। इस पर एक्टर ने जवाब दिया- मैं असल जिंदगी में बहुत अच्छा इंसान हूं। इसलिए हर आदमी के अंदर कुछ न कुछ होता है, जिसे निकालकर कहीं और डालने की जरूरत होती है। इसके बाद कपिल कहते हैं- कसम से ऐसा लग रहा है कि गुलाम नबी साहब खा लिया आपने। इतना सुनते ही सब हंस पड़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











