खत्म हुआ 'सुपरस्टार' शो...शूटिंग पर नहीं पहुंची टीम...फूट फूटकर रोए कपिल शर्मा
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की टीम अब टूट चुकी है। और इससे सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन को बहुत ज़्यादा नुकसान होने वाला है। और कल की शूट में कपिल फूट फूट कर रोने लगे।
कहते हैं ना स्टारडम एक ऐसी चीज़ होती है जिसे बड़ा ही संभाल कर रखना पड़ता है। कपिल शर्मा इसी स्टारडम को संभाल नहीं पाए। और उनका हंसता खेलता परिवार टूट चुका है।
कल नाम शबाना की टीम सेट पर शूटिंग के लिए पहुंची लेकिन चंदू और रिंकू भाभी यानि कि सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर सेट पर नहीं पहुंचे। जबकि उन्हें पूरी टीम के साथ शूट करना था।

इसके बाद उन्हें कपिल ने फोन लगाया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें फोन लगाया तो दोनों ने कहा कि अलग से आपसे दिल्ली में आकर मिल लेंगे।
बात बढ़ी तो शो की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीती सिमोज़ ने दोनों को सेट पर आने की रिक्वेस्ट की। पर चंदू ने दो टूक जवाब दिया कि मैं तो नौकर हूं, मुझे मेरी औकात पता है। वहीं सुनील ने भी आने से मना कर दिया।
[हां...हम साथ काम कर रहे हैं...समझ लीजिए शाहरूख - सलमान की फिल्म!]
वहीं अब खबर है कि अली असगर यानि कि नानी ने भी शूटिंग करने से मना कर दिया है। और ये देखकर कपिल फूट फूट कर रो पड़े।
सेट पर उस वक्त मनोज बाजपेयी और तापसी पन्नू मौजूद थे और किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। जैसे तैसे शूट निपटा लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











