Kapil Sharma ने बनाई गजब की बॉडी, फैंस हुए हैरान, Net Worth कमाई जान उड़ जायेंगे होश !

टीवी के लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फिटनेस पर ध्यान देते हुए अपना बॉडी ट्रासफॅारमेंशन कर लिया है। कपिल ने इसकी लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कपिल शर्मा अपने इस लुक में काफी फिट दिखाई दे रहे हैं। फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी बॉडी पर तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटो में कपिल शर्मा स्विमिंग पूल के पास खड़े नजर आ रहे हैं। कपिल ने इस फोटो में सफेद टी-शर्ट, शॉर्ट्स और काले रंग के जूते पहने हुए दिख रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने कपिल के इन तस्वीरों पर लिखा है कि पाजी आग लगा रहे हो। वहीं कई फैंस ने कपिल के लिए मजाक भरे कमेंट भी किए हैं। कपिल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि अगर जिम नहीं तो स्विमिंग ही सही। कुछ भी लेकिन कुछ जरूर करें। गुड मॅानिंग।

कपिल के पास कुल संपत्ति 336 करोड़
आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी में काफी बुरा वक्त भी देखा है। लेकिन अपने मेहनत के बलबूते कपिल के पास कुल संपत्ति 336 करोड़ के करीब है। हालांकि इस पर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। कपिल पूरे साल 30 लाख से अधिक की कमाई करते हैं।

कपिल शर्मा की कमाई
वहीं एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार कपिल शर्मा द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड से 2 से 4 लाख की कमाई करते हैं। कपिल के पास लाखों की कीमत की गाड़ी हैं। बताया जाता है कि कपिल के पास एक ऐसा समय भी था, जब वह टेलीफोन बूथ पर काम किया करते थे।

कपिल की ताकत बन गई हैं पत्नी गिन्नी
यहां तक पैसा ना होने के कारण उन्होंने अपनी बहन की शादी भी टाल दी थी। कपिल शर्मा अपने जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत मां और पत्नी गिन्नी को मानते हैं। कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में गिन्नी चतरथ से प्रेम विवाह किया। दोनों के दो बच्चे भी हैं। कपिल के बुरे वक्त के दौरान उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ बड़ी हिम्मत बनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











