कपिल शर्मा की बायोपिक के लिए हो जाइए तैयार,इस सुपरस्टार का नाम फाइनल !
इन दिनों बॅालीवुड में कई बायोपिक सुपरहिट साबित हो रही है। इसे देखते हुए अब कपिल शर्मा की बायोपिक की तैयारी की जा रही है। इन दिनों कपिल अपनी बिगड़ी हुई तबीयत सुधारने में लगे हुए हैं।
कपिल की कंट्रोवर्शियल लाइफ को देखते हुए तेरी भाभी है पगले के डायरेक्टर विनोद तिवारी कपिल की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं। उनका मानना है कि कपिल को अपनी बायोपिक में खुद अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उनकी ख्वाहिश हैं कि कपिल खुद अपनी भूमिका निभायें।उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा की बायोपिक बनाने का फैसला मैंने 2010 में ले लिया था। तब कोई निर्माता तैयार नहीं था। लेकिन अब इसकी तैयारी होना संभव लग रहा है।
मैं इसकी तैयारी कर रहा हूं। कपिल अगर अपनी भूमिका नहीं निभाते हैं तो कृष्णा इसके लिए सही हैं। कृष्णा को कपिल के तौर पर देखना काफी दिलचस्प होगा। गौरतलब है कि ऐसा हुआ तो कपिल के करियर और फेम की वापसी होना मुमकिन हो सकता है।
बहरहाल,यहां देखिए कपिल शर्मा की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
