कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को पहले 'नौकर' कहा फिर पीटा...जानिए पूरा मामला
कपिल शर्मा की कंट्रोवर्सी की लिस्ट में एक मामला जुड़ गया है। जी हां एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में मारपीट की खबरें आ रही हैं।
अभी कपिल शर्मा के फैन्स खुश हुए ही थे कि वो शादी करने जा रहे हैं। आज ही सुबह उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से पूरी दुनिया को इंट्रोड्यूस करवाया है। अभी लोगों खुश हैं कि एक और बड़ी खबर कपिल शर्मा से जुड़ी आ रही है जो उनकी कंट्रोवर्सी की लिस्ट को बढ़ाने वाली है और काफी शॉकिंग भी है। जी हां पॉपुलर एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में एक बार फिर विवाद हो गया है।
जी हां ये पूरा मामला मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में शो के बाद वापस लौटने के दौरान फ्लाइट का है। पूरी टीम बिजनस क्लास से सफर कर रही थी और सफर के दौरान कपिल शर्मा ने इतनी ज्यादा ड्रिंक कर ली कि वो होश में नहीं थे। वो सुनील ग्रोवर के पास सीधे आकर उन्हें गालियां देने लगे और कहा कि "तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो शो किया खुद से वो फ्लॉप था..."
[पति ने पीटा, मेंटली और फिजकली एब्यूज किया, ऐसे दौर से गुजरी टीवी अभिनेत्री]
इसके बाद कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से फ्लाइट में ही हाथापाई भी करने लगे। सुनील ग्रोवर को कुछ समझ आता इसके पहले पैसेंजर भी डर गए और उन्होंने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की मांग भी करने लगे। बात इतनी आगे बढ़ी कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा ने एक दूसरे ट्विटर पर अनफॉलो भी कर दिया है।
रिर्पोट के मुताबिक कपिल शर्मा की इस हरकत से नाराज होकर सुनिल ग्रोवर शो छोड़ भी सकते हैं। सिर्फ सुनील ग्रोवर नहीं बल्कि कपिल शर्मा शो के कई मेंबर शो छोड़ना चाहते हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा का व्यवहार इन दिनों अजीब हो गया है। वो शो पर अपने टीम मेंबर को टीवी वालों कह कर बुलाते हैं और कभी कभी बुरा व्यवहार भी करते हैं।
कपिल शर्मा पहले भी कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। डालिए एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications