कपिल शर्मा फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर,अक्षय कुमार-शराब और हंगामा !
कपिल शर्मा के नाम के साथ एक बार फिर से शराब का नाम जुड़ गया है। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि कपिल इन दिनों शराब से दूर रहने के लिए और अपना वजन 15 किलो तक कम करने के लिए मुंबई से बाहर हैं।
वह बंगलुरु के एक आयुर्वेदिक आश्रम में अपना इलाज करवा रहे हैं। वह डिटोक्सिफिकेशन कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। वह लंबे समय से यहां पर हैं। पिछली बार भी वह इसी आश्रम में गए हुए थे।
BIGG BOSS 12 का पहला रोमांटिक कपल, रात के अंधेरे में रोमांस VIDEO लीक
लेकिन इलाज समय पर नहीं करवाने के कारण उन्हें दोबारा शराब की आदत लग गई थी। लेकिन इस बार वह पूरी तैयारी के साथ गए हैं। इलाज के बाद वह 28 अक्टूबर को मुंबई लौटेंगे। इसके बाद वह अपने नए शो की तैयारी शुरू करेंगे।

ऐसा बताया जा रहा है कि ट्विंकल खन्ना की किताब 'पायजामा आर फॉरगिविंग' से कपिल को प्रेरणा मिली है, जिसके बाद कपिल ने, आश्रम को अपने इलाज के लिए चुना।
बीते दिन कपिल ने भी ट्विटर पर लिखा था कि मैं अक्षय कुमार लाइफस्टाइल से इतना प्रभावित हूं कि मैं उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहा हूं। जल्दी सोना और जल्दी उठ जाना।
गौरतलब है कि कपिल के फैंस भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। शराब के कारण उन्होंने अपने करियर में काफी हंगामा कर लिया है।बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ये हैं इंटरनेट के सुपरस्टार जो कि रातों रात बन गए सुपरस्टार..


Click it and Unblock the Notifications