TKSS : कप्पू का भाई गप्पू..Coming soon..कपिल का डबल रोल!
द कपिल शर्मा शो में हमेशा ही इस शो को और इंट्रस्टिंग और फनी बनाने के लिए कुछ न कुछ बदलाव होते ही रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस शो में कपिल की 'बुआ' उर्फ उपासना सिंह की एंट्री हुई है। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। आपको इस शो में और भी बहुत कुछ नया देखना बाकी है।

खबर आई है कि कपिल इस शो में एक बार फिर आपको डबल रोल में नज़र आएंगे। दरअसल कपिल के पुराने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में बिट्टू का भाई बना सिट्टू ही अब नए अवतार में दिखेगा। फिलहाल टीवी पर ऑन एयर हो रहे 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल 'कप्पू' का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन जल्द ही दर्शकों को इसमें कप्पू का भाई 'गप्पू' भी नजर आएगा।
Comment plz...टीवी एक्ट्रेसेस का बिकिनी लुक..कौन हैं बेस्ट!
कपिल ने हाल ही में गप्पू के नए लुक की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा "Hi .. This is gappu.. i hacked the account of kappu''। बता दें कि कपिल के पुराने शो में सिट्टू का किरदार भी काफी पॉपुलर हुआ था। आपको बता दें कि 'कॉमेडी नाइट्स' की पिंकी बुआ यानी उपासना सिंह एक बार फिर कपिल की टीम का हिस्सा बन गई हैं।
रविवार को उन्हें पहली बार 'द कपिल शर्मा शो' में देखा गया और आते ही वे मजाक में ही सही कृष्णा के शो पर निशाना साधने से नहीं चूकीं। उपासना के मुताबिक, वे गलत सोसाइटी में पहुंच गई थीं। उपासना ने इससे पहले इस शो को छोड़ दिया था, लेकिन अब वापसी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications