युवराज के लिए कैंसर पीड़ितों को हंसाने लगे कपिल शर्मा
आपको जानकर खुशी होगी कि हास्य कलाकार कपिल शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह की ओर से आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन पहुंचे हैं।
अब कपिल शर्मा के ससुर बनेंगे सुनील ग्रोवर!
कैंसर पीड़ित लोगों की मदद के लिए आयोजित यह कार्यक्रम सोमवार को लंदन में सपंन्न हुआ। लेकिन इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने से पहले कपिल ने अपने टेलीविजन कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की शूटिंग पूरी की इसके लिए उन्होंने लगातार 24 घंटे काम किया।
कपिल ने कहा, "युवराज को भी कैंसर था। दुर्भाग्य से मेरे पिता की मौत कैंसर से हुई थी। जब युवी (युवराज सिंह) ने मुझे लंदन में कैंसर वाले कार्यक्रम के बारे में बताया, तो मैंने इसमें शामिल होने का फैसला किया, हालांकि इससे मुझपर काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया।"
कपिल के लिए कैंसर चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने की खास बात यह है कि उनकी मां भी कार्यक्रम में भाग लेने उनके साथ लंदन गयी हुई हैं। लंदन जाने से पहले कपिल ने कहा, "मेरी मां पहली बार देश से बाहर जा रही हैं। मेरे लिए यह मौका बेहद खास है।"
काम की अधिकता और दबाव का असर कपिल के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उनका रक्तचाप बेहद कम हो गया है और चिकित्सकों ने उन्हें इतना ज्यादा काम न करने के लिए कहा है।बावजूद इसके कपिल को काम के अलावा कुछ नहीं सूझता है।


Click it and Unblock the Notifications
