जाकिर खान से कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड को लेकर पूछा सवाल, कॉमेडियन ने मजेदार जवाब देकर की बोलती बंद

'द कपिल शर्मा शो' का हर एपिसोड दर्शकों को मजेदार लगता है। कपिल शर्मा की कॉमिक टाइमिंग हो या फिर उनकी कॉमिक पंच लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है। अब जब 2022 खत्म होने वाला है तो कपिल शर्मा ने आखिरी एपिसोड को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में जाकिर खान, अनुराग बस्सी, जसबीर जस्सी, ऋचा शर्मा और कुशा कपिला नजर आएंगे।
जाहिर है सभी साथ में होंगे तो एपिसोड तो मजेदार होगा ही। सभी एक दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते तो साथ ही खिंचाई करते भी नजर आएंगे। लेकिन, इस बीच जाकिर खान अपनी हाजिर जवाबी से कपिल शर्मा की भी बोलती बंद करते दिखेंगे। इसकी एक झलक शो के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा, जाकिर खान से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछते हैं। लेकिन, जाकिर खान उनके सवाल को पहले इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में कपिल शर्मा भला कहां रुकने वाले थे। वो फिर से जाकिर खान से पूछते हैं- आपका स्कोर क्या है? बस फिर क्या था। कपिल शर्मा दरअसल अर्थ उनकी गर्लफ्रेंड से था।
ये सुनकर जाकिर खान, कपिल शर्मा को करारा जवाब देते हुए उनसे ही उल्टा पूछते हैं- आप बताओ आपको स्कोर क्या है? कपिल यह सुनकर कुछ नहीं कह पाते हैं तो जाकिर फिर से बोलते हैं कि बताओ, इंडिया का सबसे बड़ा कॉमेडियन यह नहीं बता पा रहा है।
लोगों को 'द कपिल शर्मा शो' का यह प्रोमो काफी पसंद आ रहा है और साथ ही इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











