..................... Kapil Sharma and Sunil Grover Reunite after 6 years for new comedy show on Netflix video - Hindi Filmibeat

सालों की दुश्मनी खत्म करके एक साथ आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, शेयर की खास वीडियो

Kapil Sharma, Sunil Grover

Kapil Sharma and Sunil Grover: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियोज सामने आते रहते हैं जो कि चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी सामने आया है जो कि नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सालों पुराने दुश्मन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आ रहे हैं।

सुनील और कपिल आए एक साथ-

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा पिछले काफी वक्त से अपनी दुश्मनी को लेकर खबरों में थे। दोनों ने कपिल शर्मा शो में साथ काम किया था परंतु बाद में दोनों का रिश्ता खराब हो गया था। दोनों की दोस्ती टूटने से फैंस को भी बुरा लगा था।

परंतु अब फैंस के लिए खुशखबरी हैं क्योंकि सालों की दुश्मनी के बाद एक बार से दो दिग्गज कलाकार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ आ गए हैं। इसकी जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी है।

कपिल ने इंस्टाग्राम पर अपने शो का एक मजेदार वीडियो जारी कर लिखा,- "दिल थाम के बैठिए, जिस घड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। हम साथ आ गए हैं, सिर्फ नेटफ्लिक्स के नए शो में।" इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें कपिल कहते हैं कि,- "आप परिवार पूरा हुआ।"

इस वीडियो में कपिल और सुनील के अलावा अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अनुकल्प गोस्वामी भी नजर आ रहे थे। वीडियो देखकर फैंस खुश हो गए हैं और टीम को बधाई दे रहे हैं।

सुनील और कपिल शर्मा की लड़ाई-

सुनील 'द कपिल शर्मा शो' में 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' का किरदार निभाकर भी खूब मशहूर हुए थे। उनके बाहर होने से शो की TRP काफी प्रभावित हुई थी। दोनों के बीच विवाद काफी चर्चा में रहा था। 2017 में फ्लाइट में सुनील और कपिल के बीच झड़प हो गई थी। कहा जाता है कि कपिल ने तुनकमिजाजी में सुनील पर हाथ भी उठा दिया था। इसी वजह से सुनील ने उनका शो छोड़ दिया था।

Read more about: kapil sharma sunil grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X