Video- कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की हो गई है दोस्ती? शादी में जमकर मस्ती करते आए नजर
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की बात करें तो ये सभी को पता है कि दोनो के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पहले दोनो साथ में नजर आथे लेकिन बाद में अनबन के चलते दोनो अलग हो गए। लेकिन इस समय एक ऐसा वी़डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप काफी चौंकने वाले हैं। दरअसल इस वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ में नजर आ रहे हैं और गाना गा रहे हैं।
इन दोनो के साथ इस वीडियो में मीका सिंह भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो के खुद कपिल ने रिट्वीट किया है। ये वीडियो दोनो के करीबी की शादी है। कपिल शर्मा ने लिखते हैं...

ये एक सुंदर और बेहद खास शाम थी.. इतना सारा प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया, शादीशुदा जोड़े के लिए शुभकामनाएं और पूरी कुमरिया फैमिलि के लिए भगवान से दुआ करता हूं। कपिल शर्मा का ये ट्वीट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
बता दें कि ये ट्वीट कपिल कुमरिया ने किया था और सभी को शुक्रिया कहा था। ऐसा काफी कम बार होता है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा साथ में नजर आएं।
कपिल शर्मा ने कुछ सालों पहले ही शादी की थी और हाल ही में उनकी लाइफ में एक और बड़ी खुशी तब आ गई थी जब उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया था। बता दें कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने 10 दिसंबर बेटी को जन्म दिया था। कपिल शर्मा के शो पर भी सितारों ने उनको बेटी के जन्म की बधाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications