कंगना रनौत की सिक्योरिटी से डर कर कपिल शर्मा ने पूछा- इतने दिन कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई Video

कंगना रनौत के साथ अब कंट्रोवर्सी का भी नाम लिया जाता है। कंगना रनौत इंटरनेट से लेकर खबरों तक अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। जब कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पर पहुंची तो उनकी इसी कंट्रोवर्सी को लेकर मजाक कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक चुटकी लेते हुए नजर आएं।

कंगना रनौत ने द कपिल शर्मा शो में पीली साड़ी में थलाइवी लुक के साथ एंट्री की। इसी के साथ कपिल शर्मा ने कंगना का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटे। इस शो का वीडियो वायरल हो रहा है।

Kangana ranaut,Kapil sharma,

जहां पर कंगना रनौत से सवाल जवाब के दौरान कपिल शर्मा कंगना की कंट्रोवर्सी और बयान पर मजाक लेते हुए दिख रहे हैं। कपिल शर्मा हमेशा से ही अपने शो पर आने वाले गेस्ट के साथ कॅामेडी करते हैं। ठीक ऐसी ही मस्ती कपिल ने यहां पर भी की।

कंगना रनौत कपिल शो

कंगना रनौत कपिल शो

सिल्क साड़ी में खूबसूरत कंगना रनौत से कपिल शर्मा ने कहा कि जब आप आने वाली थीं तो आपसे पहले बहुत सारी सिक्योरिटी आ गई। हम डरे हुए थे कि हमने ऐसा क्या कह दिया। वैसे अगर इतनी सारी सिक्योरिटी रखनी हो तो क्या करना पड़ता है? कंगना रनौत ने इस सवाल का जवाब अपने तीखे अंदाज में देते हुए ऐसा कुछ कहा कि कपिल शर्मा की बोलती बंद हो गई। कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ नहीं, बस सच बोलना पड़ता है।

कपिल शर्मा ने कंट्रोवर्सी पर पूछा सवाल

कपिल शर्मा ने कंट्रोवर्सी पर पूछा सवाल

इसके बाद कपिल सवाल करते हुए कंगना से पूछते हैं कि कैसा लग रहा है, इतने दिन हो गए हैं। कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई। कपिल शर्मा के इस सवाल पर कंगना रनौत हंस देती हैं। इस पर जवाब कंगना का क्या होगा ये देखने के लिए आपको पूरा एपिसोड देखना होगा। इसके बाद एक अन्य वीडियो में कृष्णा अभिषेक भी अपने किरदार में आते हैं। कृष्णा अभिषेक भी कंगना से कहते हैं कि इस आदमी ने मेरा पार्लर तोड़ दिया मैम,आज जब अपनी चीज टूटती है तो अंदर से क्या फीलिंग होती है ये तो आपको अच्छे से पता है।

कंगना रनौत ने दिया कपिल को जवाब

कंगना रनौत ने दिया कपिल को जवाब

ये सुनकर फिर से कंगना रनौत हंस देती हैं। ये साफ पता चलता है कि कृष्णा अभिषेक यहां पर कंगना रनौत के बीएमसी द्वारा उनके मुंबई दफ्तर की तोड़फोड़ वाली कंट्रोवर्सी पर मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो ने वापसी के साथ फिर से टीआरपी में जगह बनाने की शुरुआत कर दी है। वहीं कंगना रनौत की बहुप्रतिक्षित फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वीकेंड पर कंगना रनौत स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X