#JustIn: शूटिंग के दौरान बिगड़ी कपिल शर्मा की हालत, ले जाना पड़ा अस्पताल
अभी अभी मिली खबर के अनुसार,कपिल शर्मा अपने सीरियल द कपिल शर्मा शो की शूटिंग कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
कपिल शर्मा अपने द कपिल शर्मा शो की शूटिंग कर रहे थे। फिलहाल उनके शो पर कई सेलिब्रिटी आने से मना कर चुके हैं। अब काम का टेंशन कहिए या थकान, बुधवार को कपिल शूटिंग कर रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
[Alert..सुनील विवाद के बाद कपिल का नया कारनामा प्रियंका के साथ]
उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें लो बीपी की परेशानी बताई। ऐसा कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा पिछले कुछ महीनों से बहुत ज्यादा काम कर रहे हैं जिसके कारण उनकी तबियत खराब हो गई।

कपिल शर्मा को आज लगभग 4 बजे शाम में अस्पताल भर्ती किया गया। उनकी तबियत में सुधार जरूर है लेकिन अस्पताल से अभी तक उन्हें छुट्टी नहीं मिली है। गुरूवार को कपिल शर्मा को दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जाना है और ये दूसरी बार है जब उन्हें इस सम्मान दिया जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती होने के कारण वो सम्मान लेने खुद जा पाएंगे या नहीं इसके बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा । द कपिल शर्मा शो के अलावा कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म फिरंगी की शूटिंग में भी अच्छे खासे व्यस्त हैं।सुनील ग्रोवर के शो को छोड़ने के बाद उनके ऊपर शो संभालने का बहुत अधिक दवाब है और ऐसा लगता है इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications