OUCH.. अब कपिल शर्मा पर लगा 'जोक चोरी' का आरोप.. विश्वास नहीं होता!

द कपिल शर्मा शो फिर से आया विवादों के घेरे में आ गया है। कपिल शर्मा पर एक स्टैंड अप कमेडियन ने जोक चोरी करने का आरोप लगाया है।

By Neeti

कपिल शर्मा पर मुसीबतें खत्म होते नहीं दिख रही हैं। अभी सुनील ग्रोवर से चल रहा विवाद खत्म भी नहीं है कि एक नई मुश्किल आकर खड़ी हो गई है। बता दें, कपिल शर्मा पर एक स्टैंड अप कमेडियन ने जोक चोरी करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, हाल ही में द कपिल शर्मा शो ने 100 एपिसोड पूरे किये हैं। जिसके लिए एक स्पेशल एपिसोड बनाया गया था। यहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य कपिल के मेहमान के तौर पर आए थे।

Kapil Sharma

शो के दौरान कपिल के साथी कॉमेडियन कीकू शारदा ने एक जोक सुनाया जिसमें उन्होंने कहा कि जितने भी फ़ॉस्ट बॉलर्स होते हैं, उनका एक बड़ा भाई होता है, और वो इसलिए फ़ास्ट होते हैं क्योंकि बड़े भाई कभी बैटिंग करने ही नहीं देते।

[आखिर इनसे भी हो गई सलमान खान की लड़ाई.. ]

बहरहाल, बस इसी जोक से सारा मामला बिगड़ गया। स्टैंड अप कॉमेडियन अबिजित गांगुली ने दावा किया कि 9 अप्रैल को यूट्यूब पर अपने एक शो का वीडियो उन्होनें डाला, जिसमें यही चुटकुला उन्होनें सुनाया था और फिर रविवार टीवी पर दिखाए गए कपिल के 100वें एपिसोड में ये उठा लिया गया।

[''उस सुपरस्टार ने मां के मरने पर भी छुट्टी नहीं दी.. हद है..'']

अबिजित ने इस बारे में कहा कि, मुझे इस बारे में एक दोस्त से पता चला जिसने मुझे फ़ोन किया और कहा कि बिल्कुल मेरे जैसा जोक कपिल के शो पर हुआ है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है, ये मेरी रोज़ी रोटी का सवाल है।

अबिजित ने इस बारे में कपिल की टीम और सोनी को भी लिखा है लेकिन उनकी ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X