..................... Kapil Sharma- 3 साल की अनायरा ने रैंप वाक कर जीता दिल Kapil Sharma- 3-year-old Anayara won hearts by walking the ramp, stunned with the confidence! - Hindi Filmibeat

Kapil Sharma- 3 साल की अनायरा ने रैंप वाक कर जीता दिल, कॉंफिडेंस देख दंग रह गए सभी लोग!

kapil sharma, television

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के लिए ये दिन काफी खास रहा क्योंकि उन्होने कुछ ऐसा किया जिसके बार में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। जी हां, कपिल शर्मा ने अपना नन्ही से बिटिया के साथ रैंप वाक किया और इस दौरान उनके बेटी अनायरा शर्मा काफी क्यूट लग रही थी।

कपिल की बेटी ने जैसे रैंप पर एंट्री मारी वो काफी चौकाने वाला था क्योंकि वो बिल्कुल नर्वस नहीं थी और उनका कॉफिडेंस देख लोग दंग रह गए थे। रैंप पर चलते हुए अनायरा ने अपने पिता कपिल के ऐसा करने के लिए कहने के बाद दर्शकों की तरफ हाथ हिलाकर और किस करके दर्शकों की ओर एक प्यारा सा इशारा किया।

अनायरा ने पापा को फॉलो करते हुए सबकुछ किया और अब ये क्यूट से वीडियो वायरल होकर धमाका कर रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के लुक्स की बात करें तो कपिल ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे थे और ब्लैक सनग्लासेज पहनकर अपने स्वैग लुक को बरकरार रखा।

Recommended Video

Kapil Sharma ने बेटी और Bharti Singh ने बेटे Gola के साथ किया Ramp Walk, Cute Video Viral! FilmiBeat

अनायरा ने भी ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था और बहुत क्यूट लग रहीं थीँ। उन्होने किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह फ्लाइंग किस करते हुए दर्शकों तक अपना प्यार पहुंचाया था। अनायरा के साथ नजर आ रहे कपिल शर्मा की हंसी बंद नहीं हो रही थी और वो लगातार बिटिया को देखकर मुस्कुरा रहे थे।

अनायरा शर्मा का जन्मदिन 2019 में हुआ था और इस वक्त वो 3 साल की पूरी हो चुकी हैँ। हालांकि उनके क्यूट अंदाज पर सभी फिदा रहते हैँ। इस शो के दौरान ना सिर्फ कपिल शर्मा बल्कि कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने बेटे गोला के साथ मौजूद थीं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक को भी साथ में देखा जा सकता था। वीडियो इस वक्त वायरल हो चुके हैं।

Read more about: kapil sharma television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X