आ रहा है गुत्थी और अंगूरी भाभी का शो,कपिल की होगी धमाकेदार एंट्री SHOCK
एक तरफ जहां कपिल शर्मा अपनी निगेटिव इमेज से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर ने तगड़ी तैयारी कर ली है। जी हां, अब जल्द ही सुनील के नए कॅामेडी शो में कपिल नजर आयेंगे।
हम यहां पर इस कपिल शर्मा नहीं कपिल देव की बात कर रहे हैं।सुनील और शिल्पा शिंदे साथ मिलकर क्रिकेट कॅामेडी शो ला रहे हैं। इस शो में कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग दिखाई देंगे।

इस शो के कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोन और बहन नीति सिमोन प्रोड्यूस कर रही हैं। यह 22 एपिसोड की सीरीज होगी। हालांकि अभी तक शो का फाइनल नाम तय नहीं किया गया है लेकिन इसका एक प्रोमो शूट कर लिया गया है।
वैसे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कपिल को कड़ी टक्कर देने के लिए सुनील की यह तगड़ी एंट्री काफी रहेगी। वैसे भी भारत में दर्शक क्रिकेट और कॅामेडी दोनों को बेहद पसंद करते हैं। मुमकिन है यह आइडिया सुनील के लिए काम आ जाए।
बहराहल,क्या आपको पता है कि कपिल और सुनील के अलावा कई ऐसे कॅामेडियन हैं जो कि कम समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। यहां देखिए उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications
