Shock: सुनील ग्रोवर तुम बकवास करते हो, कपिल को कॉपी करने की हिम्मत कैसे हुई?
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपने बीच का विवाद भले ही एकतरफा कर चुके हैं। लेकिन फैंस इन दोनों के बीच हुई पुरानी लड़ाई को अभी भी ताजा रखना चाहते हैं।
तभी तो हाल ही में सुनील ग्रोवर के साथ ऐसी बड़ी घटना हुई जो इस वक्त बड़ी खबर का हिस्सा बन चुकी है। कपिल से दूर होकर सुनील अपना नया शो कानपुर वाले खुरानाज लेकर इस वीकेंड से आ रहे हैं।
इस शो के पहले मेहमान रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी होंगे। सुनील के इस शो को हाल ही में नफरत का सामना करना पड़ा है। एक यूजर ने सुनील के नए शो की तुलना कपिल से कर दी।ट्रोलर ने सुनील के लिए नफरत भरा शब्द लिखा है।

उसने कहा है कि कपिल शर्मा के पास ह्यूमर है। वह जगह पर सिचुएशन के हिसाब से जोक्स तैयार करते हैं। और तुम सिर्फ बकवास करते हो। इतना पकाते क्यों हो। ओवर एक्टिंग करना। गंदा डांस करना। थर्ड क्लास जोक्स। अब तुम कपिल शर्मा को कॅापी कर रहे हो। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई।
इस पर सुनील ग्रोवर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि तुम हो कौन। पूरे एकाउंट में महज एक ट्वीट के साथ। कम से कम अपनी पहचान तो बताओ।
हम केवल एक मुस्कुराहट लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें हमारा इरादा कैसे गलत हो सकता है। कृप्या शो देखने के बाद फैसला करें। अगर आप मुझसे इतनी नफरत करते हैं तो फिर मुझ पर इतना ध्यान ही क्यों देते है। फिलहाल अब इस ट्वीट अकाउंट को बैन किया जा चुका है।
बहरहाल, सेट पर दो स्टार के बीच होने वाली लड़ाई टीवी की दुनिया में स्टार वॅार में बदल जाती है। आइए देखते हैं टीवी की दुनिया में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications