Must Watch Video: ब्रेकिंग न्यूज के साथ सुनील ग्रोवर का तगड़ा धमाका, कानपुर वाले खुरानाज
इंतजार हो गया खत्म। आखिरकार आ ही गई सुनील ग्रोवर के नए शो की झलक। जी हां, सुनील ग्रोवर जल्द ही अपने नए शो कानपुर वाले खुरानाज के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं।
इस बार डॅा.गुलाटी या फिर गुत्थी के किरदार में नहीं बल्कि खुराना के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो में उनके साथ कुणाल खेमू और अदा खान दिखाई दे रहे हैं।
वैसे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सुनील जब भी पर्दे पर आते हैं अपने साथ एक फ्रेश कंटेंट जरूर लेकर आते हैं। यह प्रोमो देखने में काफी फ्रेश और दमदार दिखाई दे रहा है।

कुणाल इस शो से अपने डेब्यू करने जा रहे हैं। गोलमाल की सीरीज में कुणाल ने अपनी एक्ट्रिंग और काॅमेडी का दम दिखा चुके हैं। प्रोमो से ही साफ साबित हो ता है कि कुणाल के साथ सुनील का तालमेल दर्शकों के लिए मस्ट वॅाच होने वाला है। (नीचे देखिए प्रोमो की पहली झलक)


Click it and Unblock the Notifications