हाथ में हुक्का लेकर फोटो खिंचवाना कनिका मान को पड़ा भारी, बहन ने 1 महीने तक नहीं की थी बात!
Kanika Mann Sister: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका मान अपनी खूबसूरती के लिए कई बार चर्चा में आती रहती हैं। लेकिन इस समय वह अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी सुर्खियों में है क्योंकि नागिन 7 में राधिका का किरदार उनका काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन आज हम आपको कनिका के बारे में एक दूसरा किस्सा बताने वाले हैं जो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया और बताया कि उनकी बहन ने सिर्फ एक छोटी सी बात को लेकर 1 महीने तक उनसे बात नहीं की थी। कनिका की बहन का नाम सिमरन है।

पापा से भी ज्यादा 'रिज़र्व' स्वभाव की हैं कनिका की बहन
हाल ही में 'Hauterrfly' को दिए एक इंटरव्यू में जब कनिका मान से 'सिस्टरहुड' यानी बहनों के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी बहन सिमरन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।
कनिका ने बताया कि "आमतौर पर माना जाता है कि दो बहनें हैं तो उनके बीच बहुत गहरी दोस्ती होगी। हमारे पापा हमेशा से थोड़े रिज़र्व नेचर के रहे हैं, लेकिन मेरी बहन सिमरन तो उनसे भी दो कदम आगे थी। वो बहुत ज्यादा रिज़र्व थी।" कनिका ने हंसते हुए याद किया कि कॉलेज के दिनों में अगर वो किसी लड़के से नॉर्मल बात भी कर लेती थीं, तो सिमरन को इस बात से काफी प्रॉब्लम हो जाती थी।
जब एक महीने तक सिमरन ने कनिका से नहीं की थी बात
इंटरव्यू के दौरान कनिका ने बताया कि वह अपने पॉपुलर टीवी शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में काम कर रही थी। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "जब मैं गुड्डन सीरियल में काम कर रही थी तब मेरी बहन सिमरन ने मुझे पूरे एक महीने बात नहीं की। एक तो इंडस्ट्री में मेरे लिंक अप की खबर की वजह से वह गुस्सा थी। दूसरा एक पार्टी में मेरे हाथ में उसने हुक्का देख लिया था।"
कनिका बताती है कि जब एक पार्टी में उसने मेरे हाथ में हुक्का देखा तो उसने मुझे कहा कि तुम करती हो? तो मैंने कहा कि नहीं, सब लोग वहां साथ में खड़े थे, तो बस मैं भी उनके साथ खड़ी हो गई थी। इसके बाद 1 महीने तक उसने मेरे से बात नहीं की थी।
कनिका के लिए क्या है असली 'सिस्टरहुड'?
कनिका ने इस पर बात करते हुए बताया कि समय के साथ उनके और सिमरन के बीच में सब चीज ठीक हो गई। अभिनेत्री का मानना है कि आज के वक्त में बहनों के बीच में पर्दा या फिर छुपाव नहीं होना चाहिए।
कनिका आगे बात करते हुए कहती है कि मेरे हिसाब से असली सिस्टरहुड यही है कि दो बहनें एक दूसरे को अच्छी तरह समझे और हर बात शेयर करें। इसीलिए बहनों के बीच में दोस्ती होना बहुत ज्यादा जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications
