द कपिल शर्मा शो में आ रही हैं 'सेक्सी भाभी'...दिल थाम लें!
हाल ही में खबर आई थी कि देबिना बनर्जी द कपिल शर्मा शो में दिखाई देने वाली हैं। तो वहीं अब इसी के साथ ये भी खबर आ रही है कि कनिका माहेश्वरी भी जल्द ही इस शो में दिखाई देने वाली हैं। बता दें कि कनिका पहले से ही स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम में मीनाक्षी का किरदार निभा रही हैं।

खबरों की मानें तो कनिका इस शो में भी एक भाभी का ही किरदार निभाएंगी। लेकिन कोई ऐसी-वैसी भाभी नहीं बल्कि एक सेक्सी भाभी के किरदार में कनिका आपको हंसाने आएंगी। उनके रोल के साथ इन एपिसोड्स की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।
अपने इस रोल की पुष्टि खुद कनिका ने ही की है। कनिका बताया कि ये एक बहुत मजेदार रोल होगा। मैं इसके बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बता सकती क्योंकि इस रोल की बारीकियों पर अभी टीम काम कर रही है।
आपको बता दें कि कनिका से पहले इस रोल के लिए शिल्पा शिंदे को साइन किया जाने वाला था लेकिन शिल्पा भाभी जी घर पर हैं सीरियल की उलझनों में उलझी हुई हैं। जिस कारण कनिका को द कपिल शर्मा शो के लिए साइन कर लिया गया।
[द कपिल शर्मा शो...कॉमेडी के साथ सेक्सी अदाएं....वाह...!!!]
वहीं अफवाहें भी आ रही थीं कि कनिका दीया और बाती हम सीरियल को छोड़ने वाली हैं। लेकिन उन्होंने इन अफवाहों का खुद ही खंडन किया और कहा कि जब तक ये सीरियल चलेगा वो उसमें काम करती रहेंगी। कनिका ने बताया कि वो एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिन्हें अच्छे रोल्स की भूख हमेशा रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications
