कम उम्र में रचाई शादी, पति-सास ने बच्चा करने का बनाया प्रेशर, बोलीं- लोग क्या कहेंगे की वजह से...
Kanika Maheshwari Shocking Revelation: दीया और बाती हम' सीरियल में मीनाक्षी राठी का किरदार निभाने वाली कनिका माहेश्वरी अभी के वक्त में टीवी इंडस्ट्री के एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है। अभी तक उन्होंने अपने करियर में काफी सारे टीवी शोज में काम किया।

इस समय कनिका माहेश्वरी को 'सहर होने को है' सीरियल में निगेटिव किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा आपने मुझे जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती है।
हाल ही में Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान करने का माहेश्वरी ने अपनी जिंदगी के कई सारे राज खोले। अभिनेत्री ने बताया कि बचपन में उनके कपड़े पहनने पर भी कई तरीके की पाबंदियां लगाई गई थी।
अपने पसंद के कपड़े पहनने पर भी थीं पाबंदिया
कनिका माहेश्वरी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "बचपन से ही उन्हें यह बातें बोली जाती थी कि अरे अंदर ब्लैक कलर नहीं पहन सकते हैं। रेड कलर नहीं पहन सकते हैं क्योंकि दिखने लगेगा। लोगों को क्या लगेगा। कपड़े के अंदर अंडर गारमेंट किस कलर की पहनते हैं वह भी लोगों के लिए एक इशू बना जाता था और इसीलिए कलर बदलने पड़ते थे।"
कनिका माहेश्वरी ने आगे बात करते हुए कहा कि "अगर व्हाइट ड्रेस पहनी है तो रेड कलर की ब्रा नहीं पहन सकते, क्योंकि फिर लोग आपको अलग नजरिए से देखते हैं।" अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि समाज के प्रेशर के चलते उन्होंने शादी भी बहुत जल्दी कर ली थी।
सास ने बच्चा करने का बनाया प्रेशर!
कनिका माहेश्वरी इस पर बात करते हुए कहती है कि "लोग क्या कहेंगे यह सोचकर मैंने शादी बहुत जल्दी कर ली थी। फिर सोचने लगी की शादी के इतने साल के बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो क्या लोग कहेंगे। मेरे दोस्तों के बच्चे हो गए थे और मुझे बहुत अजीब लगता था। सास ने मुझे कहा कि बच्चे होने से प्यार बढ़ता और लड़ाइयां भी कम हो जाती हैं।"
कनिका ने आगे बात करते हुए बताया कि और लोग क्या कहेंगे का सोचकर उन्होंने बच्चा भी कर लिया था और अब वह एक बेटे की मां बन चुकी है। वह अपने बेटे के काफी क्लोज भी है।


Click it and Unblock the Notifications