जब स्कूल में पहली बार पीरियड्स होने पर बुरी तरह घबरा गई थी ये हसीना, दाग छुपाने के लिए किया ये काम!
Kanika Maheshwari Shares First Period Experience: टीवी इंडस्ट्री की जाने-माने अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी अपने बेबाक अंदाज की वजह से इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिलहल वो 'सहर होने को है' सीरियल में निगेटिव किरदार निभा रही है।

लेकिन आपको बता दें कि कनिका माहेश्वरी को सीरियल दिया और बाती हम से मीनाक्षी राठी का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब हाल ही में उन्होंने Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान पीरियड्स को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि मां से उन्हें पीरियड्स को लेकर अवेयरनेस नहीं मिली थी।
पीरियड्स को लेकर नहीं मिली अवेयरनेस
कनिका माहेश्वरी ने यह भी बताया कि उनकी कजिन्स सिस्टर उनसे उम्र में बड़ी थी। उन्होंने अभिनेत्री को पीरियड्स के बारे में बताया था और अभिनेत्री ने यह भी बताया था कि उन्हें स्कूल में पहली बार पीरियड्स आए थे।
जब क्लास रूम में आ गए थे कनिका को पीरियड्स
कनिका माहेश्वरी इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "मेरे दोस्त ने मुझे कहा था कि तेरी स्कर्ट के पीछे रेड धब्बा लगा हुआ है। मैं सभी बच्चों के जाने के बाद टीचर के पास गई थी। मुझे बहुत शर्म भी आ रही थी और मैं क्लास में बस तक भी नहीं जा पा रही थी और मुझे पता नहीं था कि क्या करना चाहिए।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "तब मैंने एक चौक लेकर उसको अपनी स्कर्ट पर घिसकर रेड स्पॉट को सफेद कर दिया था। यह घटना उनके लिए काफी हैरान कर देने वाली थी।"
शादी के बाद बनाया गया बच्चे का प्रेशर
कनिका माहेश्वरी इसी इंटरव्यू में यह भी बता चुकी है कि समाज के प्रेशर के चलते उन्होंने जल्दी शादी कर ली और फिर उन पर बच्चे का प्रेशर भी बनाया गया। पति ने कहा था कि सभी दोस्तों के बच्चे हो चुके हैं तो हमें भी कर लेने चाहिए।
डिलीवरी के 12 दिन बाद काम पर लौटी थी एक्ट्रेस
कनिका माहेश्वरी के अनुसार उनकी प्रेगनेंसी प्लांड नहीं थी और उन्होंने बताया कि यह वक्त उनके लिए काफी मुश्किल था। उनके लिए और भी चैलेंज बढ़ गए थे और वह तब काम कर रही थी। प्रेगनेंसी के पूरे 4 महीने तक उन्होंने दीया और बाती हम की शूटिंग की थी और डिलीवरी के 12 दिन बाद साइट पर वापस आ गई थी। सेट पर जल्दी लौटना शो की डिमांड थी और शो के मेकर्स ने भी उन्हें प्रेग्नेंट दिखाया था।


Click it and Unblock the Notifications